सड़क दुर्घटना में दो जख्मी
नालंदा। एकंगरसराय-बिहारशरीफ मुख्यमार्ग पर बड़राज गांव के समीप सोमवार को बिहारशरीफ ब
नालंदा। एकंगरसराय-बिहारशरीफ मुख्यमार्ग पर बड़राज गांव के समीप सोमवार को बिहारशरीफ बाजार समिति से फल लादकर आ रही टाटा 407 एवं सूमो विक्टा के बीच सीधी टक्कर में टाटा 407 पलट गयी। इस घटना में उपचालक एवं एक व्यापारी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि इस घटना में टाटा 407 का उपचालक लाला प्रसाद गाड़ी के नीचे दब गया। जिसे आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे एकंगरसराय अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ¨चताजनक स्थिति में पटना रेफर किया गया। जबकि इस घटना में घायल व्यापारी बीरू राम को सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेजा गया। घायल लाला प्रसाद एकंगरसराय थाना के गड़ेरिया बिगहा का रहने वाला बताया जाता है। जबकि व्यापारी बीरू राम दीपनगर थाना के डुमरांव का रहने वाला बताया जाता है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है।