पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
नालंदा। पंचायत प्रतिनिधियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रमुख, उप प्रमुख सहि
नालंदा। पंचायत प्रतिनिधियों को तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रमुख, उप प्रमुख सहित पंचायत समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसके पूर्व सभी दस ग्राम पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, ग्राम कचहरी के सरपंच, उप सरपंच सदस्य सहित सभी वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों को तीन चरणों में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में त्रिस्तरीय पंचायती राज एवं संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था ए संरचना, अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर पूर्ण जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में जनप्रतिनिधियों को बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 एवं ग्राम कचहरी अधिनियम 2007 में वर्णित सभी नियमों की जानकारी दी गयी। साथ ही पंचायती राज व्यवस्था में उछ्वव एवं विकास पर विशेष प्रकाश डाला गया। बिहार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनहित योजनाओं की पूरी जानकारी दी गयी। इस दौरान सदस्यों को प्रशिक्षित कर पूर्ण अधिकार एवं कर्तव्यों के पालन का पाठ भी पढाया गया। इस मौके पर प्रमुख शरण प्रसाद यादव, उप प्रमुख अरविन्द ¨सह, कृषि पदाधिकारी अरविन्द ¨सह, जे एस एस राकेश कुमार, जी पी एस एवं जिलास्तरीय प्रशिक्षक श्याम किशोर ¨सह, महेश पांडेय, संजीव कुमार चौधरी एवं सचिदा नन्द द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।