राजगीर आवासीय विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति को आदेश
नालंदा। राजगीर आवासीय विद्यालय में इंटर लेवेल की पढ़ाई शुरू करने के लिए कल्याण विभाग से स्
नालंदा। राजगीर आवासीय विद्यालय में इंटर लेवेल की पढ़ाई शुरू करने के लिए कल्याण विभाग से स्थायी नियुक्ति होने तक शिक्षा विभाग को पांच शिक्षक नियुक्त करने को कहा गया। 26 जुलाई को जागरण ने 30 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटकने से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसी खबर पर डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने संज्ञान लेते हुए बालिकाओं की पढाई बाधित न हो इसके लिए तत्काल जिला कल्याण विभाग से स्थायी नियुक्ति होने तक शिक्षा विभाग के डीईओ को पांच शिक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले राजगीर आवासीय विद्यालय इंटर लेवेल की पढ़ाई के लिए वहां के एचएम द्वारा नामांकन नहीं करने की शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई थी। इस खबर को जागरण ने प्रकाशित किया था। इधर डीएम ने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास को भी शीघ्र चालू करवाने को कहा गया।