कर्मचारियों ने प्राचार्य का किया घेराव
शुक्रवार को एसयूकालेज के कर्मचारियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज है।
(नालंदा) : शुक्रवार को एसयूकालेज के कर्मचारियों ने चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर प्रधानाचार्य का घेराव किया। घेराव का नेतृत्?व शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्?यक्ष डा. राजीव नयन ¨सह एवं सचिव देवनंदन प्रसाद ने किया। शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्?यक्ष एवं सचिव ने कहा कि कालेज के कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने से भुखमरी की स्थिति उत्?पन्?न हो गई है। सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा कर्मचारियों के वेतन का आवंटन का प्रस्?ताव दुर्गा पूजा के पहले ही वित्त विभाग को भेज दिया था। लेकिन उपयोगिता प्रमाण पत्र के नाम पर विश्?वविद्यालय को अब तक राशि उपलब्?ध नहीं हुई है। जबकि मगध विश्?वविद्यालय का उपयोगिता प्रमाणपत्र का कागजात भी सरकार को समय पर उपलब्?ध करा दिया था। इसके मद्देनजर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य का घेराव कर पर्व त्?योहार में आंतरिक स्त्रोत से वेतन देने की मांग की। मौके पर प्रधानाचार्य ने कर्मचारियों से सहानुभूति तो दिखाई लेकिन यह कहते हुए पल्?ला झाड़ लिया कि पूर्व में भी एरियरका भुगतान आंतरिक स्त्रोत से किया गया गया। इसलिए फिलहाल कालेज मद से वेतन का भुगतान संभव नहीं है। उन्?होंने विश्?वविद्यालय के उच्?च अधिकारियों से बात करने का आश्?वासन दिया। फिलहाल इन परिस्थितियों में कालेज कर्मियों के सामने दीपावली, छठ पर्व में वेतन नहीं मिलने से मुश्किल हालात उत्?पन्?न हो गए हैं।