श्रीमद भागवत कथा सह यज्ञ का आयोजन
नालंदा। राजगीर से सटे गया जिला के सीमा पर स्थित बरैनी गांव में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सह मह
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 03:05 AM (IST)
नालंदा। राजगीर से सटे गया जिला के सीमा पर स्थित बरैनी गांव में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सह महापुरान यज्ञ के आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा सोमवार को राजगीर ब्रहमकुण्ड पहुंचा। कुल 190 महिलाओं का यह कलश यात्रा ब्रह्मकुण्ड के सप्तधारा का जल कलश में भरकर पूरे राजगीर शहर में भ्रमण किया। इस अवसर पर आयोजक सह व्यवस्थापक विनोद कुमार उर्फ मुखिया ने कहा कि मथुरा के वृन्दावन से आए कथा प्रवक्ता पंडित अनुराग कृष्ण जी महाराज द्वारा इस संगीतमय श्री मद भागवत महापुरान यज्ञ में 14 फरवरी तक प्रवचन होगा। जिसमें बालकृष्ण गिरधर जी श्री भागवत भगवान श्री कृष्ण कृपा कटाक्ष, श्री श्यामा श्याम, मंत्र पुष्पांजली आदि आरती व कथा शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें