महिलाओं के विकास बगैर देश का विकास संभव नहीं : श्रवण
नालंदा। महिलाओं के विकास के बिना समाज व राज्य का विकास असंभव है। आज भ्रूण हत्या करने वाले
नालंदा। महिलाओं के विकास के बिना समाज व राज्य का विकास असंभव है। आज भ्रूण हत्या करने वाले अधिकांश लोग शिक्षित वर्ग के होते हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं व पुरुष भ्रूण हत्या को पाप समझते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार स्थानीय टाउन हाल में मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत ब्रांड वितरण करने के उपरांत अपना उद्गार प्रकट कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि कन्या सुरक्षा योजना लागू होने कन्या मृत्यु दर भ्रूण हत्या में काफी कमी आई है। इस योजना में बेहतर काम करने वाली सीडीपीओ व पर्यवेक्षिका को मंत्री की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीडीसी कुंदन कुमार, अपर समाहर्ता खुर्शीद आलम, एडीएम मुर्शीद आलम, के अलावा सभी सीडीपीओ, सभी पर्यवेक्षिका के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।