बिहारशरीफ के नगर आयुक्त पर गैर जामनती वारंट जारी
नालंदा। कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करना बिहारशरीफ के नगर आयुक्त कौशल कुमार को
नालंदा। कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करना बिहारशरीफ के नगर आयुक्त कौशल कुमार को काफी महंगा पड़ा। हाईकोर्ट ने नगर आयुक्त पर गैरजमानती वारंट जारी करते हुए नालंदा एसपी को 3 अगस्त की सुबह 10.30 बजे हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इस आदेश के साथ कोर्ट ने नगर आयुक्त को जवाबी हलफनामा दायर कर यह बताने को कहा गया है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ सिविल कंटेम्पट शुरू किया जाए। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी व न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण ¨सह की खंडपीठ ने शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी की ओर से दायर अर्जी की सुनवाई बाद यह आदेश जारी किया है। पेटिशनर शिवकुमार यादव नालंदा जिले के दीपनगर थाना के कोसुक गांव निवासी है। वर्तमान कांग्रेस कमेटी में उप अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं।