पंजाब में बंधक बनी नाबालिग बिहारशरीफ पहुंची
नालंदा। पंजाब में तीन वर्षों से अपने ही रिश्तेदार के यहां बंधक बनी नाबालिग भाग कर बिहारशरी
नालंदा। पंजाब में तीन वर्षों से अपने ही रिश्तेदार के यहां बंधक बनी नाबालिग भाग कर बिहारशरीफ पहुंच गई। बुधवार को पीड़ित नाबालिग महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। पीड़िता रांची के इसकानगरी निवासी नाबालिग ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व एक रिश्तेदार ने हमे बहला फुंसला कर अमृतसर गोल्डेन टेम्पल स्थित डोली टोला में लाया गया। जहां हमें बच्चों की देखरेख के लिए रखा गया। जब वहां से घर जाने की बात रिश्तेदार को कहने पर हमे रांची नहीं पहुंचाया जाया था। इतना ही नहीं हमारे साथ आये दिन मारपीट की जाती थी। उसने यह भी बताया कि किसी तरह वहां से भाग कर बिहारशरीफ पहुंची और टेम्पो स्टैंड के पास पहुंच कर रोने लगी। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सोहसराय थाना पहुंचा दिया। वहां की पुलिस ने उसे महिला थाने पहुंचा दिया। नाबालिग के रिश्तेदार धर्मेन्द्र गुप्ता महिला थाना पहुंच आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि सपना को अपनी पुत्री की तरह रख कर भरण पोषण कर रहा था। इधर महिला थाना पुलिस दोनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी हासिल करने में जुट गई है।