अटल अमृत योजना के लिए बिहारशरीफ का चयन
नालंदा। स्मार्ट सिटी के रूप में अभी एक सौगात बिहारशरीफ नगर निगम को मिली ही थी कि दूसरी
नालंदा। स्मार्ट सिटी के रूप में अभी एक सौगात बिहारशरीफ नगर निगम को मिली ही थी कि दूसरी सौगात भी उसकी झोली में आ गिरी। केन्द्र की अटल अमृत योजना में देश के जिन पांच सौ शहरों का चयनित किया गया है। उसमें एक लाख से उपर की आबादी वाले शहर बिहारशरीफ भी शामिल है। अब स्मार्ट सिटी के बाद इस योजना के लाभ भी बिहारशरीफ को कुछ दिनों में मिलने लगेगा। इन योजनाओं के कारण बिहारशरीफ शहर देश के जाने-माने स्मार्ट व सुसज्जित शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगा। चहुंओर विकास की बयार बहेगी। साफ-सफाई का नामेनिशान नहीं मिलेगा। दिन में शहर साफ-सुथरा दिखे इसके लिए रात में ही सड़कों व गलियों की मुकम्मल सफाई हो जाएगी। रात ही को कूड़े को प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए शहर के बाहर तीन एकड़ जमीन में स्थित कूड़ा ड¨पग प्वाइंट में डिस्पोजल कर दिया जाएगा।
-क्या मिलेगा योजना लाभ
अटल अमृत योजना में बिहारशरीफ शहर को शामिल किए जाने से कुछ दिनों बाद शहरी क्षेत्र की मुख्य तथा गलियों सड़कें चौड़ी होंगी। मुख्य मार्गों के अलावा गलियां भी लाइट के रौशन हो जाएंगी। नए पार्क बनेंगे। पुराने पार्क की जीर्णोंद्धार किया जाएगा। पूरे शहर को हरा-भरा बनाया जाएगा। नाले-नालियों का जाल बिछाया जाएगा। घर-घर में जलापूर्ती की व्यवस्था व फुटपाथ तथा टेम्पो स्टैंड का होगा निर्माण आदि शहर की मूलभूत सुविधाएं बहाल की जाएंगी।
विकास मद में कहां से आएंगे पैसे
शहर के विकास के लिए केन्द्र द्वारा प्रतिनियुक्त कंपनी के प्रतिनिधि व राज्य सरकार के प्रतिनिधि द्वारा जिन योजनाओं पर मुहर लगाया जाएगा और उसके लिए डीपीआर तैयार किया जाएगा। डीपीआर के अनुसार जो खर्च का प्राक्कलन तैयार किया जाएगा। उसका 50 फीसद केन्द्र, 30 फीसद राज्य एवं 20 फीसद राशि स्वयं नगर निगम को अपने आय बढ़ाकर मिलाना होगा। इसके लिए नगर निगम को होल्डंग टैक्स वसूली के अलावा अन्य संसाधन व अपने खर्च में कटौती करना होगा।
बोले मेयर सुधीर कुमार
बिहारशरीफ नगर निगम अपने बेस्ट मैनेजमेंट, साफ-सफाई, हो¨ल्डग टैक्स वसूली में अव्वल बनकर अपना मुकाम स्वयं हासिल कर रहा है। आज उसके अपने व्यवस्था के कारण स्मार्ट सिटी की दौड़ में कामयाबी हासिल किया ही। देश के पांच सौ अटल अमृत योजना के तहत चयनित शहरों में भी इसका चयन बिना किसी सिफारिश के हुआ है। अब इस योजना के तहत शहर विकास की योजनाएं धरातल पर दिखेंगी।
बोले नगर आयुक्त कौशल कुमारबिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र को सु²ढ़ करने का यह बेहतर मौका है। एक के बाद एक केन्द्र की योजनाओं का लाभ इस नगर निगम को मिलने जा रहा है। अभी हम लोग स्मार्ट सिटी में शामिल होने की जश्न मना रहे थे कि दूसरी खुशी अटल अमृत योजना के रूप में मिलने जा रही है। अब नगर निगम दोनों योजनाओं के तहत मिलने वाले राशि से आम शहरी को वह सभी मूलभूत सुविधाएं बहाल कराएगा, जिसकी अपेक्षा सबको रहती है।