ओवर लोड चार ट्रक जब्त
नालंदा। बिहारशरीफ में छबीलापुर पुलिस ने शुक्रवार को बाजार में ही बालू लदे चार ओवर लो
By Edited By: Published: Sat, 30 Jul 2016 03:09 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 03:09 AM (IST)
नालंदा। बिहारशरीफ में छबीलापुर पुलिस ने शुक्रवार को बाजार में ही बालू लदे चार ओवर लोड ट्रक को जब्त किया है। थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार ने बताया कि जहानाबाद से राजगीर की ओर जा रहा ट्रक को जब्त किया गया। इसके बाद इसकी सूचना परिवहन विभाग को दी गई। विभाग ने सभी ट्रकों से जुर्माना के तौर पर 2.60 लाख की राशि की वसूली की गई। बता दें कि इसके पूर्व भी छबीलापुर पुलिस ने ओवर लोड 29 ट्रक को जब्त किया था। उससे भी मोटी रकम जुर्माने के तौर पर वसूली गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें