Move to Jagran APP

कड़ी सुरक्षा में हुआ चार प्रखंडों में पंचायत उपचुनाव

नालंदा। जिले के चार प्रखंडों में पंचायत उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्प

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 08:17 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 08:17 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा में हुआ चार प्रखंडों में पंचायत उपचुनाव

नालंदा। जिले के चार प्रखंडों में पंचायत उपचुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया। चुनाव को लेकर सभी बूथों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सख्त सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान केन्द्र के आसपास भी किसी को फटकने का मौका नहीं मिला। यहीं नहीं जिले के तमाम वरीय पदाधिकारी चुनाव के दौरान बूथों का मानिट¨रग करते देखे गए। पंचायत उपचुनाव में इस बार सबसे ज्यादा नजर हरनौत प्रखंड के कोलावां पंचायत पर थी। वहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। बता दें कि इस पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया पूनम देवी की अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से सरकार व प्रशासनिक पदाधिकारी की इस पंचायत पर पैनी नजर थी। इस बार हिलसा, हरनौत, चंडी व रहुई प्रखंड के सभी बूथों पर इवीएम से चुनाव कराए गए। इस कारण मतदान कर्मियों व वोटरों को भी ज्यादा देर तक कतार में खड़ा नहीं होना पड़ रहा था।

loksabha election banner

बूथों पर नहीं दिखा उत्साह

बिहारशरीफ : जिले के चार प्रखंडों में हुए पंचायत चुनाव में इस बार वोटरों में उतना उत्साह नहीं देखा गया। हरनौत प्रखंड के मध्य विद्यालय कोलावां के बूथ संख्या 46 पर सुबह के नौ बजे तक मात्र आठ वोट ही डाले गए थे। इसी प्रकार अन्य बूथों पर भी वोट का रफ्तार शुरुआती दौर में काफी धीमी रही। लोगों की मानें तो धानरोपणी के कारण मजदूर वर्ग के लोग अपने खेतों में लगे थे। यही वजह है कि मतदान में लोगों का रूझान कम देखा गया।

पुरुषों से अधिक महिलाओं ने दिखाई दिलचस्पी

बिहारशरीफ : बीते पंचायत चुनाव के बाद उपचुनाव में भी पुरुषों की तुलना में महिलाओं का रूझान अधिक रहा। अधिकांश बूथों पर महिलाओं की कतार देखी गई। कड़ी धूप व चिलचिलाती गर्मी के बावजूद महिला वोटरों का उत्साह में कोई कमी नहीं देखा गया। हालांकि पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार लोगों की भीड़ काफी कम थी लेकिन महिला वोटर अधिक दिखी। वहीं एका-दुका ही पुरुष मतदान करते देखे गए।

सुरक्षा ऐसी कि प¨रदा भी न मार सके पर

पंचायत उपचुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की थी कि प¨रदा भी पर न मार सके। बूथ के अलावा आसपास के इलाके में भी शांति का माहौल कायम रहा। सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त होने के कारण बाहरी तत्वों को फटकने का मौका तक नहीं मिला। बूथों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से डटे थे।

कोलावां के झोपड़ीनुमा बूथ पर थी बदइंतजामी

बिहारशरीफ : हरनौत प्रखंड के कोलावां पंचायत के बूथ संख्या 43 पर मतदान कर्मियों को बैठने की भी व्यवस्था नहीं थी। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त के बावजूद यहां पर मतदान करना कर्मियों व पदाधिकारियों को काफी नागवार लग रहा था। किसी तरह एक छोटे से कमरे में बैठकर मतदान कराने की बंदइंतजाती देखी गई। इस बूथ पर बिजली-पानी के अलावा किसी चीज की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण यहां पर मतदान कराने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस बूथ पर 667 वोटर थे। इसके एवज में 10 बजे तक मात्र 80 वोट ही पड़े थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.