नालंदा जिले में भीषण डकैती, हथियार के बल पर बंधक बना दस लाख की लूट
बिहार के नालंदा जिले में अपराधियों ने घरवालों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
नालंदा [जेएनएन]। बिहार के नालंदा जिले के लहेरी थाना के पटेलनगर मोहल्ला स्थित एक मकान में शनिवार की रात आठ अपराधियों ने किराए पर रहने वाले परिवारों को बंधक बना दस लाख की संपत्ति लूट ली।
बताया जाता है कि बिहारशरीफ सिविल कोर्ट में जिला अभियोजन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार व एक अन्य किराएदार आर्मी जवान का भाई सुधीर कुमार के घर का भी ताला तोड़कर अपराधी सामान ले उड़े।
अभियोजन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि वे शनिवार को पटना में पदस्थापित अपने पुत्र से मिलने परिवार के सभी सदस्य गए हुए थे। इसी बीच किराएदारों ने उन्हें दूरभाष पर जानकारी दी कि उनके घर में डकैती हो गई है।
दिलीप ने बताया कि उनके घर में पांच लाख के जेवरात एवं 40 हजार नकद सहित कई कीमती सामान ले गए। डकैतों द्वारा लूटे गए सामान की कीमत 10 से 12 लाख बताई जा रही है। इसी मकान में रहने वाले आर्मी जवान का भाई सुधीर कुमार के घर का ताला तोड़कर करीब नकद सहित 70 हजार का सामान ले गए।
किराएदार व मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में रहने वाले अन्य सभी किराएदारों को घर के बाहर से ताला लगाकर बंधक बना लिया गया था।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, शव को नहर में फेंका
बता दें कि इसी मकान में नूरसराय थानाध्यक्ष राजन मालवीय भी रहते हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लहेरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में लग गई है।
यह भी पढ़ें: मंडप में दूल्हे ने की ये हरकत, दुल्हन बोली- नहीं जाना इसके साथ