इंदिरा की जयंती कौमी एकता सप्ताह के रूप में मनाया
नालंदा। नेहरू युवा केन्द्र नालंदा द्वारा युवा क्लब-महिला मंडल, राष्ट्रीय युवा कोर, पूर्व राष्ट्रीय
नालंदा। नेहरू युवा केन्द्र नालंदा द्वारा युवा क्लब-महिला मंडल, राष्ट्रीय युवा कोर, पूर्व राष्ट्रीय कोर के सहयोग से साईं साकेत भवन, गढ़पर बिहारशरीफ प्रांगण में धूमधाम से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती कौमी एकता दिवस सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्र के जिला युवा समन्वयक यमुना पासवान ने कहा कि युवाओं को स्व. इंदिरा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए रचनात्मक सोच के माध्यम से देश को राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। स्व. गांधी ने पं. नेहरू के कार्यों में सकारात्मक भूमिका निभाती थी। युवक मंडल कल्याणपुर के सचिव अमरेन्द्र कुमार दास ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी। श्रीमती गांधी ने पूरे देश को राष्ट्रीय एकता में पिरोकर एक गणतंत्र भारत के रूप में पहचान दिलाई। आज युवाओं को उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक विकास में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर पुर्णिमा कुमारी, वर्षा रानी, नेहा कुमारी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, विनोद कुमार आदि युवाओं ने संबोधित किया।