छात्रा की कैसे हुई मौत, पुलिस के बना रहस्य
नालंदा। रहुई प्रखंड के शाहपुर में गुरुवार की शाम पांच दिन से लापता छात्रा की मौत के पीछे किसका हाथ
नालंदा। रहुई प्रखंड के शाहपुर में गुरुवार की शाम पांच दिन से लापता छात्रा की मौत के पीछे किसका हाथ हो सकता है। यह पुलिस के लिए रहस्य बन गया है। इस हत्या के पीछे शक का सूई दोतरफा घूम रही है। पहला यह कि नामजद आरोपियों ने तो इस घटना को अंजाम नहीं दिया। दूसरी तरफ यह मामला घरेलू ¨हसा की ओर भी इशारा कर रहा है। बहरहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही सभी की निगाहें टिकी है। छात्रा के शव मिलने के बाद गांव में भी तरह-तरह का चर्चा हो रही है। लेकिन हकीकत क्या है इसके बारे में अभी तक पुलिस व आम लोगों के बीच रहस्य बना है। जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस अनुसंधान पूरा नहीं हो जाता तब तक छात्रा की मौत के कारणों व इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। विधि-व्यवस्था डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाएं जाएंगे पुलिस उसे हर हाल में गिरफ्तार कर लेगी और इस रहस्य पर से पर्दा उठाएगी।
क्या था मामला
17 अप्रैल को छात्रा के गुम होने की कराई गई थी प्राथमिकी
रहुई थानाध्यक्ष सुनील कुमार निझर ने बताया कि विशुनपुर गांव निवासी छात्रा के पिता ने थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें तीन लोगों को मोबाइल नम्बर दिया गया था। पुलिस इन मोबाइल नम्बर का लोकेशन लेकर जांच में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार की शाम छात्रा का शव शाहपुर गांव के एक कुएं में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ वहां पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि छात्रा की हत्या के पीछे जिस किसी का भी हाथ हो पुलिस उसे शीघ्र ही दबोच लेगी। लेकिन यह हत्या किसी सोची समझी साजिश का परिणाम लग रहा है। वैसे जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।