Move to Jagran APP

महामहिम के आगमन से लोग खुश

नालंदा। नालंदा विवि के दीक्षांत समारोह में शनिवार को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजगीर

By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 03:08 AM (IST)
महामहिम के आगमन से लोग खुश

नालंदा। नालंदा विवि के दीक्षांत समारोह में शनिवार को राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजगीर व आसपास के क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। हर कोई इस उत्सवी माहौल में गोता लगाने को आतुर दिख रहे हैं। यह अलग बात है कि महामहिम का दीदार हो या न हो लेकिन हर तबके के लोग उनके आगमन को लेकर काफी प्रफूल्लित दिख रहे हैं। इस संदर्भ में कुछ लोगों से हुई बातचीत का मुख्य अंश इस प्रकार है।

loksabha election banner

फोटो : 14

महादेवपुर निवासी विनय ¨सह राष्ट्रपति के आगमन को लेकर काफी उत्साहित हैं, पर उन्होंने इसका सारा श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया है। उनका मानना है कि यह सब नीतीश कुमार के प्रयास का ही प्रतिफल है। विनय ¨सह ने बताया कि राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का नालंदा जिले के राजगीर में पहली बार आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर पूरे राजगीर का वातावरण ही बदल गया है। हर तरफ उत्सवी माहौल दिख रहा है।

महादेवपुर के चंदन कुमार को इतना पता है कि देश के सबसे बड़े ओहदे पर काबिज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नालंदा विवि आ रहे हैं पर यहां किस कारण से आ रहे हैं यह बात अधिकांश लोगों को पता नहीं है। उन्होंने बताया कि सड़क को चकाचक करने के बाद पूरे इलाके की सफाई होने से यहां का माहौल ही बदल गया है। उन्होंने कहा कि यह राजगीर वासियों के लिए यादगार लम्हा होगा की उनके यहां राष्ट्रपति का पर्दापण हुआ है।

गृहिणी मंजू देवी कहती हैं कि राजगीर का पूरा माहौल ही बदल गया। काश इसी तरह के सर्वोच्च पद पर काबिज अन्य लोगों का भी आगमन होता रहे तो राजगीर के अलावा नालंदा जिले का भाग्य ही खुल जाएगा। उन्होंने बताया कि नालंदा विवि के निर्माण के बाद इस इलाके की ऐतिहासिक पृष्टभूमि ही बदल गई है। लोग इस मार्ग को अब नालंदा विवि मार्ग के नाम से जानने लगे हैं।

बारहवीं की छात्रा सुरभि कहती हैं कि राष्ट्रपति के आगमन से मन में काफी खुशी है पर उनके दीदार की इच्छा मन में दफन रह जाएगी। उसने बताया कि यहां के लोगों को उनके दीदार की तमन्ना पूरी होने का असार नहीं के बराबर है। यदि खुले मंच से ऐसा होता तो शायद हम सभी इसका लुत्फ ले सकते। बहरहाल अपने जिले में महामहिम के आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.