Move to Jagran APP

राज्य सरकार से ऊब चुकी है जनता : राजू

नालंदा। स्थानीय बिहार क्लब में लोजपा के उच्चस्तरीय कार्यकर्ता बैठक के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष्

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:05 AM (IST)
राज्य सरकार से ऊब चुकी है जनता : राजू

नालंदा। स्थानीय बिहार क्लब में लोजपा के उच्चस्तरीय कार्यकर्ता बैठक के दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने लोगों को कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की कार्यकाल से पूरी तरह से ऊब चुकी है। इस साल के अंत सरकार गिर जाएगी। चुनाव का बिगुल कभी भी फूंका जा सकता है। इसलिए पार्टी के कार्यकर्ता को अभी से तैयार रहने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं को गांवों में जाना होगा। गांव में जाकर पार्टी के नीति व उनके कार्यकलाप के बारे में लोगों को बताना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का काम किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ पर 15-20 सक्रिय कार्यकर्ता बनाया जाएगा। जिला प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होते हैं। इस सरकार में बिहारवासियों को भला नहीं होने वाला है। प्रदेश महासचिव विशेश्वर ¨सह, सचिव अरविन्द ¨सह, राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के तौर पर पार्टी को ऊंचाइयों तक ले जाने का गुर बताया। उक्त नेताओं ने कहा कि पहले सुशासन बाबू लोगों को चौक-चौराहे पर शराब पीने के लिए बढ़ावा दिया अब शराब बंदी का अलाप कर उन्हीं के पीछे पड़ गए हैं। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू पासवान व संचालन रामकेश्वर प्रसाद ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष छोटेलाल यादव, युवा जिलाध्यक्ष संजीत कुमार ¨पटू, रविन्द्र कुमार शास्त्री, महेश वर्मा, नंदलाल पासवान, मुन्नी देवी, देवेन्द्र शर्मा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.