सिलाव में एक ने नामांकन पत्र किया दाखिल
नालंदा। नगर पंचायत सिलाव के आसन्न चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र द
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Fri, 21 Apr 2017 03:05 AM (IST)
नालंदा। नगर पंचायत सिलाव के आसन्न चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। यह जानकारी चुनाव अधिकारी शैलेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 8 से रेणु देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। यह वार्ड इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। रेणु देवी निवर्तमान उप मुख्य पार्षद हैं।वर्तमान में वार्ड नम्बर सात का प्रतिनिधित्व कर रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें