किसानों ने जाना उन्नत पद्धति से खेती करने का तरीका
नगरनौसा प्रखंड के आदर्श पंचायत भुतहाखार के परसडीहा गांव के किसानों ने उन्नत पद्धति को जाना।
नालंदा। नगरनौसा प्रखंड के आदर्श पंचायत भुतहाखार के परसडीहा गांव के किसानों ने उन्नत पद्धति से खेती करने का नया तरीका जाना। उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के प्राचार्य डा. पंचम कुमार ¨सह के सौजन्य से व पंचायत के मुखिया ममता देवी की देखरेख में परसडीहा गांव के किसानों के बीच बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के सहयोग व उद्यान महाविद्यालय नूरसराय द्वारा संचालित किसान ज्ञान रथ के माध्यम से उपस्थित किसानों के बीच विडियो ऑडियो से कृषि क्षेत्र में आए नए तकनीक, उपयोगिता, नए पद्धति से खेती करने से होने वाले लाभ, कृषि कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री, कीट से फसल का बचाव, फसल लगाने का समय, समेकित कृषि आदि विभिन्न जरूरी जानकारी किसानों को दी गई। मौके पर किसान ज्ञान रथ के साथ आए कृषि वैज्ञानिक डा. शशिकांत, कृषि वैज्ञानिक अभियंत्रक मनीष कुमार व गिरीराज कुमार ने बताया कि किसान नए-नए पद्धति का उपयोग कर अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। किसान को पुराने पद्धति का परित्याग करना होगा। पुरानी पद्धति से खेती करने से किसान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। मौके पर किसान पवन कुमार, उपेंद्र ¨सह, लैलेंद्र कुमार, अनिल ¨सह, चनेशर प्रसाद, विनोद राम, टुना प्रसाद, विजय प्रसाद, नरेश ¨सह, शैलेन्द्र गोप, सत्यजीत श्री, विजय कुमार आदि सैकड़ों महिला-पुरुष किसान मौजूद थे।