निकाय चुनाव : तीसरे दिन कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन के पर्चे
नालंदा। निकाय चुनाव को ले तीसरे दिन अनुमंडल कार्यालय में कुल 24 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया
नालंदा। निकाय चुनाव को ले तीसरे दिन अनुमंडल कार्यालय में कुल 24 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। जबकि सौ लोगों ने एनआर की खरीदगी की। एडीएम सह चुनाव प्रभारी मो. खब्बीर ने बताया कि तीसरे दिन शुक्रवार को 24 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय में सुबह से सभी टेबुल पर पदाधिकारी के साथ कर्मियों की तैनाती की गई थी। नामांकन में किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा का भी पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए अलग-अलग कई टेबुल बनाए गए हैं ताकि किसी को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा यहां पर आने वाले सभी लोगों की गतिविधियों की भी निगरानी सीसीटीवी से रखी जा रही है। इधर शुक्रवार को नामांकन को लेकर सुबह से ही एनआर की खरीदारी के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। कतारबद्ध तरीके से एनआर की खरीदारी में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ बलों की तैनाती की गई थी। आज तीसरे दिन अनुमंडल परिसर में नामांकन को होड़ लगी रही। बता दें कि अब तक 34 लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इस बार आरक्षण व महिला सीट होने की वजह से पूर्व के कई वार्ड सदस्य दूसरे वार्ड से भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। नामांकन करने वाले वार्ड पार्षद उम्मीदवार में वार्ड 24 के रमेश कुमार उर्फ नीरज, वार्ड 26 से कुमारी दिव्या, वार्ड 46 से रजनी रानी, वार्ड 16 से फूल कुमारी, वार्ड 14 से मो. अशरफ अली खां, वार्ड 10 से पूनम देवी, वार्ड 25 से प्रवीला देवी, वार्ड 10 से अलखा देवी, वार्ड 22 से शारदानंद प्रसाद, वार्ड 15इसे सविता देवी, वार्ड 21 से अखिलेश पासवान, वार्ड 19 से मुन्नी देवी, वार्ड 19 से पुष्पा देवी, वार्ड 20 से उषा देवी, वार्ड 21 से संतोष कुमार, वार्ड 33 से किशोर पासवान, वार्ड 42 से दयानंद भारती, वार्ड 20 से टुन्नी देवी, वार्ड 13 से शर्मिली देवी, वार्ड 45 से मो. तव्वसर हसन, वार्ड 30 से प्रतिमा कुमारी, वार्ड 5 से विमला देव, वार्ड 17 से नूजत रहमान शामिल हैं।