साम्प्रदायिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण हैं यहां के लोग
नालंदा। इसलामपुर थाना परिसर में शनिवार की रात्रि महाशिवरात्रि पर्व को ले जनता-पुलिस सहयोग समिति के त
नालंदा। इसलामपुर थाना परिसर में शनिवार की रात्रि महाशिवरात्रि पर्व को ले जनता-पुलिस सहयोग समिति के तत्वावधान में भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार एवं पुलिस कप्तान कुमार आशीष ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि इसलामपुर सांप्रदायिक सौहार्द का अद्भुत उदाहरण है। यहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर सभी पर्व को मनाते हैं। पुलिस कप्तान ने कहा कि यह कार्यक्रम कम्युनिटी पुलि¨सग का एक अच्छा नमूना है। ऐसे कार्यक्रम से जिले का मान-सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि नालंदा पुलिस बीते दिन गरीबों के बीच वस्त्र, कम्बल, दाल, फल सहित अन्य वस्तुएं को वितरण किया है, जिसके कारण पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी पुलिस पर विश्वास करें, क्योंकि पुलिस से अच्छा दोस्त आपका कोई हो ही नहीं हो सकता। पुलिस कप्तान ने कहा कि जनता के बिना पुलिस कोई भी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं कर सकती। इस कारण आप नालंदा पुलिस के मान-सम्मान को बढ़ाएं साथ ही नारियों को सम्मान दें। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के आयोजकों को धन्यवाद दिया। मंच की अध्यक्षता महेंद्र ¨सह यादव जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य पार्षद रामप्रीत ¨सह ने किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवेन्द्र भारती, बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश, पुलिस निरीक्षक ओम प्रकाश अरुण, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, आलोक रंजन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।