Move to Jagran APP

मुखिया संघ की बैठक

नालंदा। जिला मुखिया संघ की बैठक रविवार को बैगनाबाद मोहल्ले में हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 03:05 AM (IST)
मुखिया संघ की बैठक
मुखिया संघ की बैठक

नालंदा। जिला मुखिया संघ की बैठक रविवार को बैगनाबाद मोहल्ले में हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से राजगीर मुखिया संघ अध्यक्ष मंजू देवी, बिहारशरीफ मुखिया संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र पासवान एवं इस्लामपुर मुखिया संघ अध्यक्ष युगेश्वर यादव को मुखिया का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सिलाव मुखिया संघ अध्यक्ष मो. फकरू जमा एवं नगरनौसा मुखिया संघ अध्यक्ष ममता देवी को सचिव बनाया गया। हिलसा मुखिया संघ अध्यक्ष अनिल प्रसाद, थरथरी मुखिया संघ अध्यक्ष अजय राम एवं परबलपुर मुखिया संघ अध्यक्ष रामानंद यादव को महासचिव बनाया गया। एवं हरनौत मुखिया संघ अध्यक्ष रणविजय पटेल को मुखिया संघ का संरक्षक बनाया गया। इस बैठक में दुलाचंद रजक, विजय कुमार, उपेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.