Move to Jagran APP

महिला समिति की बैठक संपन्न

नालंदा। प्रखंड के चार गांव में जनवादी महिला समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को सम्पन्न हो गई। जिसमें

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 03:03 AM (IST)
महिला समिति की बैठक संपन्न
महिला समिति की बैठक संपन्न

नालंदा। प्रखंड के चार गांव में जनवादी महिला समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को सम्पन्न हो गई। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। बैठक को जनवादी महिला समिति की राज्य सदस्य अलका मिश्रा एवं रामरति ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए अलका मिश्रा ने कहा कि आज महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार बढ़ा है। महिलाएं लड़कर शराबबंदी करवा सकती है तो अन्य जुल्मों के खिलाफ क्यों नहीं लड़ सकती है। आज आवश्यकता है महिलाओं को आगे आने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा इतना कुछ किए जाने के बावजूद आरक्षण का मामला आज भी लंबित है। जो सरकार में बैठे लोगों की सोंच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश में गरीबी, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए औरतों को आगे आना होगा। उन्होंने समिति में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.