प्रबुद्ध विचार मंच की बैठक
नालंदा। नगरनौसा में बाजार के सेवरी मंदिर के पास प्रबुद्ध विचार मंच की ओर से बुद्धिजीवियों की ए
नालंदा। नगरनौसा में बाजार के सेवरी मंदिर के पास प्रबुद्ध विचार मंच की ओर से बुद्धिजीवियों की एक बैठक हुई। जिसमें प्राचीन भारत में शिक्षा व्यवस्था पर परिचर्चा किया गया। इस कार्यक्रम का सभापति रघुनंदन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज की शिक्षा में भौतिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा और नैतिक मूल्यों की शिक्षा का भी सामंजस्य होना चाहिए। भौतिक शिक्षा से हमारा तात्पर्य रसायन, भैतिक शास्त्र, आयुर्वेद शास्त्र एवं अंतरिक्ष ज्ञान ब्रह्मांड ज्ञान प्राप्त होता है। सामाजिक शिक्षा से आपस में नैतिक कर्तव्यों का बोध होता है। इसलिए भौतिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक शिक्षा का होना जरूरी है। इस विचार मंच की बैठक में इंजीनियर प्रमोद कुमार, जनार्दन प्रसाद, किशोर प्रसाद, कृष्ण कुमार आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।