बैठक में श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प
प्रखंड के चंदासी पंचायत के मध्य विद्यालय चंदासी में गुरुवार को मुखिया अनू ¨सह के नेतृत्व में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर पंचायत की जनता के साथ बैठक की।
By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 03:01 AM (IST)
नालंदा। प्रखंड के चंदासी पंचायत के मध्य विद्यालय चंदासी में गुरुवार को मुखिया अनू ¨सह के नेतृत्व में मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर पंचायत की जनता के साथ बैठक की। बैठक में सरपंच अशोक कुमार, शिक्षक जाहिद कलम ने भाग लिया। इस अवसर मुखिया अन्नू ¨सह ने कहा शराबबंदी का देश ही नहीं विदेशों में भी बिहार की सराहना हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह कदम ऐतिहासिक है। इसकी देश में सभी दलों को लोग सराहना की। उसी कड़ी में 21 जनवरी को शराबबंदी के समर्थन में मानव श्रृंखला अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा की चंदासी पंचायत के हर घर से कम से कम एक आदमी जरूर मानव श्रृंखला में भाग लेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें