सुप्तावस्था में अधेड़ की हत्या
नालंदा। चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव में मंगलवार की रात सुप्तावस्था में एक अधेड़ की हत्या कर
नालंदा। चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव में मंगलवार की रात सुप्तावस्था में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। मृतक 45 वर्षीय शंकर साव की सास सरस्वती देवी ने बताया कि उनका दामाद हर मंगलवार की तरह इस बार भी गांव के ही देवी स्थान में भजन-कीर्तन में शामिल होने आए थे। रात 11 बजे भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद लेकर देवी स्थान परिसर में ही सो गए। बगल में दुर्गा स्थान भी है। सुबह होते ही शंकर साव की हत्या होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। देवी स्थान पास खून के छींट पाए गए। गांव के लोग कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे। मृतक की पत्नी लीलम देवी का रो रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक देवी स्थान परिसर में लगभग छह महीने से सोता आ रहा था। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।