प्रथम राष्ट्रपति की मनाई गई जयंती
सिलाव प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति ।
नालंदा। सिलाव प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता एवं रंगारंग कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष संतोष कुमार एवं सिलाव के समाजसेवी डोमन साव द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा की महापुरुषों के जन्म दिन मनाने के साथ-साथ उनके आदर्श एवं पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जैसे वीरों के अथक प्रयास के बाद हमलोगों को आजादी मिली है। ऐसे महापुरुष को हमेशा याद करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में जीते बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।