कोलकाता के लिए- जेआरएफ परीक्षा में वीरभूम के रूपेश को मिली सफलता
नालंदा। नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के छात्र रूपेश कुमार मंडल ने भारतीय कृषि अनुसंधान प
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 07:33 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 07:33 PM (IST)
संवाद सूत्र, नूरसराय (नालंदा) :नालंदा उद्यान महाविद्यालय नूरसराय के छात्र रूपेश कुमार मंडल ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की जूनियर रिसर्च फेलो परीक्षा (जेआरएफ) में सफलता प्राप्त की है। रूपेश को 39 लोगों में 27वां स्थान प्राप्त हुआ है। बिहार कृषि विवि सबौर भागलपुर की ओर से परीक्षा सम्मिलित हुआ था। जेआरएफ के अंतर्गत रूपेश को एमएससी उद्यान में नामांकन के बाद प्रतिमाह 9000 से 12000 तक मिलेगा। रूपेश मंडल पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले का रहने वाला है। उनके पिता चुनचुन मंडल रेलवे में कार्यरत हैं। रूपेश ने बताया कि आगे भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होना चाहता है। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों, माता-पिता एवं पूरे परिवार को दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें