Move to Jagran APP

जद यू के वरिष्ठ नेता ने पूर्व विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

नालंदा। जद यू के वरिष्ठ नेता अनिल महाराज ने पूर्व विधायक सतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जद

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)
जद यू के वरिष्ठ नेता ने पूर्व विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा
जद यू के वरिष्ठ नेता ने पूर्व विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

नालंदा। जद यू के वरिष्ठ नेता अनिल महाराज ने पूर्व विधायक सतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जद यू से निष्कासित हुए पूर्व विधायक द्वारा गठित जनतांत्रिक लोकहित पार्टी को महाराज ने मौका बनाओ पार्टी करार देते हुए कहा कि सतीश कुमार ना जाने कितनी पार्टियों में गए और कितनी पार्टियां बनाई है, जो उन्हें भी याद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक का अपने अस्थावां विधान सभा क्षेत्र में ही जनाधार नहीं है तो बिहार में उनका क्या होगा। उन्होंने कहा कि सतीश कुमार कपड़े की तरह पार्टियां बदलते हैं। यही कारण है कि जनता को उन पर आज तक विश्वास नहीं हो सका है।

loksabha election banner

महाराज ने कहा कि सतीश के द्वारा नवगठित पार्टी की बिहारशरीफ में हुई पहली सभा ही टांय-टांय फिस्स हो गई, जहां हजार लोग उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राज्य के लमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अनर्गल बयान दे रहे है। जो उनकी हताशा का परिचायक है। महाराज ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर के नेता और पूरे देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। पूरे बिहार की जनता मुख्यमंत्री के सात निश्चय के कार्यो से खुश है। शराबबंदी से सूबे की महिलाएं और गरीब वर्ग के लोग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक की नवगठित पार्टी की जनता ही हवा निकाल देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.