Move to Jagran APP

अमेरिका से आयी और भाया बिहार, साड़ी पहनकर खुद को देेखा तो शर्म आ गयी

अपनी भारत यात्रा पर आई हॉलीवुड आर्टिस्ट शासी अपने सहयोगियों के साथ राजगीर पहुची। यहां उन्हें साड़ी पहनी महिलाएं इतनी पसद आयीं कि उन्होंने भी साड़ी खरीद ली और पहनकर खुश हुईं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 19 Jan 2017 11:51 AM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:43 PM (IST)
अमेरिका से आयी और भाया बिहार, साड़ी पहनकर खुद को देेखा तो शर्म आ गयी
अमेरिका से आयी और भाया बिहार, साड़ी पहनकर खुद को देेखा तो शर्म आ गयी

पटना [जेएनएन]। हॉलीवुड आर्टिस्ट शासी अपनी चार सहयोगियों के साथ बिहार आईं और राजगीर में घूमते हुए महिलाओं को साड़ी पहने देखा तो उन्हें साड़ी इतनी पसंद आई कि वो खुद को रोक नहीं सकीं। उन्होंने साड़ी पहनने का तरीका सीखा और काफी उत्साहित होकर साड़ी पहनी।

loksabha election banner

उनको देखकर उनके साथ आईं उनकी सहयोगी अमीरा साइरा, इंग्लैंड की टिडगे ने भी साड़ी पहनी और खुद को देखकर अच्छा महसूस किया। शासी अपने सहयोगियों के साथ अमेरिका से भारत घूमने आई हैं। यहां शासी को भारतीय महिलाओं का परिधान साड़ी इतनी पसंद आई कि वह इसे पहनने से खुद को नहीं रोक सकी।

काफी उत्साहित होकर उन्होंने साड़ी पहनी। वह अपने चार सहयोगियों के साथ राजगीर पहुंची थी। इनके साथ अमीरा साइरा, इंग्लैंड की टिडके भी थी।

यह भी पढ़ें: big boss के घर में हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और विक्रांत की हल्दी सेरेमनी

राजगीर के ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान साड़ी पहनकर घूम रही महिलाओं को देख कर इन्हें भी साड़ी पहनने की इच्छा हुई और उन्होंने तीन साड़ियां खरीदी। खुद तो पहना ही सहेलियों को भी पहनाया। पहनने में परेशानी हुई तो दूसरी महिलाओं से पूछ कर किसी तरह से पहन लिया।

यह भी पढ़ें: बिहारी छोरा, सुशांत सिंह राजपूत अब बोइंग 737 उड़ा रहा, जानिए

साड़ी पहने हुए ही वह वेणुवन पहुंची और भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना की। बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ तीन दिवसीय भ्रमण पर भारत आईं हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई से बोधगया होते हुए राजगीर पहुंची हूं।

खुश होकर उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं का परिधान सबसे अलग सुंदर है।

इंग्लैंड की टिडके ने भी भारतीय महिलाओं के परिधान की तारीफ की। बता दें कि साशी अमेरिकन कलाकार है। जिन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.