गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म : एसडीओ
नालंदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा में एसडीओ के अभिनन्दन समारोह का आयोजन कि
नालंदा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा में एसडीओ के अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। बताया गया है कि तत्कालीन एसडीओ अजीत कुमार ¨सह के देखरेख में चलाए जा रहे भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी उप जिला शाखा अब नए एसडीओ सृष्टिराज सिहा के अधीनस्थ होगा। इस अवसर पर सृष्टि राज ने कहा कि नि:सहाय और गरीब लोगों की सेवा करना ही धर्म माना गया है। साथ ही उन्होंने ने कहा कि गरीबों के उत्थान के लिए उनसे जितना हो पाएगा वो करेंगे। अभिनंदन समारोह में संस्थान के सचिव राजकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार उर्फ आलोक, ब्रजकिशोर पाठक, ओम प्रकाश राही, महेश्वरी प्रसाद, सत्यनारायण जायसवाल, शिवकुमार ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, दिनेश कुमार ,अर्जुन विश्वकर्मा व अन्य मौजूद थे।