गिरियक में शपथ ग्रहण संपन्न
नालंदा। गिरियक के दस पंचायतों का प्रशिक्षण भवन में चल रहे नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण स
नालंदा। गिरियक के दस पंचायतों का प्रशिक्षण भवन में चल रहे नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शांति एवं वैधानिक रूप से सम्पन्न हो गया। अंतिम दिन बुधवार को आदमपुर, गिरियक एवं पुरैनी पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंच सदस्यों को शपथ दिलाया गया। शपथ समारोह वरीय पदाधिकारी संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी उदय कुमार, सीओ कमला चौधरी की उपस्थिति में कराया गया। मुखिया एवं सरपंच के शपथ के बाद उपमुखिया एवं उपसरपंच का चुनाव कराया गया। आदमपुर से उपमुखिया शांति देवी लाटरी के जरिए चुनी गयी। चुनाव प्रक्रिया में शांति देवी एवं संतोष कुमार को 6-6 मत मिले। जिसका फैसला लाटरी से किया गया। वहीं पुरैनी पंचायत से गंगिया देवी व संतोष कुमार को भी 6-6 मत प्राप्त हुआ। यहां भी लाटरी के जरिए गंगिया देवी को उपमुखिया घोषित किया गया। जबकि उपसरपंच ¨रकू देवी निर्विरोध चुनी गयी। इधर गिरियक से उपमुखिया शरबी देवी एवं उपसरपंच संजय प्रसाद यादव निर्विरोध चुन लिए गए। इस प्रकार शपथ समारोह शांतिपूर्ण सभी पंचायतों का मुकम्मल हो गया।