गिरियक से अपहृत बालिका भोजपुर से बरामद
नालंदा। एक वर्ष पूर्व अपह्त हुए बालिका को गिरियक पुलिस ने भोजपुर गांव से बरामद किया है। पुलिस
नालंदा। एक वर्ष पूर्व अपह्त हुए बालिका को गिरियक पुलिस ने भोजपुर गांव से बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी दबोचने में कामयाबी हासिल की है। बरामद बालिका को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि गिरियक बाजार से बालिका को गायब किया गया था। इस घटना के बाद बालिका के पिता ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय भोजपुर गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक राजू राम सहित बालिका को बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ कर कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि बयान में बालिका ने प्रेम प्रसंग का मामला बताते हुए दोनों शादी रचाने की बात कही गयी। मेडिकल जांच में दोनों को बालिक बताया गया है।