Move to Jagran APP

दुर्घटना में चार की मौत के बाद जल उठा नालंदा, हाईवे-रेलमार्ग जाम

हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई चार लोगों की मौत के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जमकर बवाल किया।

By Pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 01:46 PM (IST)
दुर्घटना में चार की मौत के बाद जल उठा नालंदा, हाईवे-रेलमार्ग जाम

नालंदा। हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में हुई चार लोगों की मौत के बाद शनिवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर जमकर बवाल किया। इस दौरान उग्र लोगों ने लोहंडा के पास सड़क के अलावा रेल यातायात को भी बाधित कर दिया।

prime article banner

देखें तस्वीरें- दुर्घटना के बाद हिलसा में जमकर बवाल

हिलसा में कई घंटे तक अराजकता की स्थिति बनी रही। जाम कर रहे आक्रोशित लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मदन प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर मामले को शांत कराया।

जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दाह-संस्कार के लिए दस-दस हजार रुपये मुआवजे दिए गए। इसके अलावा डेढ़-डेढ़ लाख मुख्यमंत्री आपदा कोष से देने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा बीपीएल सूची में शामिल मृतक के परिजनों को इंदिरा आवास मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

मालवाहन और टेम्पो के सीधी टक्कर में शुक्रवार की देर रात टेम्पो तीन लोगों की मौत हो गई। बाद में इलाज के दौरान एक अन्य यात्री की भी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। लोगों को बेहतर उपचार के लिए पटना भेजा गया है। मृतकों की पहचान बड़की घोसी निवासी कारू यादव, धीरंजन पासवान, रंधीर पासवान व निरंजन पासवान के रूप में की गई।

घटना के बारे में बताया जाता है कि नगरनौसा थाना के सकरपुरा गांव के कैलू पासवान के अलावा एक दर्जन लोग शुक्रवार की देर रात तालिमनाडू जाने के लिए घर से स्टेशन जाने को निकले थे। लेकिन स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन छूट गई। इसके बाद टेम्पो पर सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी बीच करायपरसुराय थाना के छिलका के दक्षिण मुख्य मार्ग पर मालवाहन और टेम्पो के बीच सीधी टक्कर हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.