सरपंच पति पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
नालंदा। हिलसा प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के सरपंच के पति केशोपुर निवासी मोहन ¨बद पर बुधवा
By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 03:04 AM (IST)
नालंदा। हिलसा प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के सरपंच के पति केशोपुर निवासी मोहन ¨बद पर बुधवार को हिलसा थाना में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। केशोपुर में अपने बहन के घर आई नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र की महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि बुधवार को दोपहर में वह अपने बहन के घर में थी। उसी वक्त सरपंच का पति मोहन ¨बद दो अज्ञात लोगों के साथ घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। हल्ला करने पर फाय¨रग करते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष आरके झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें