शराबी गिरफ्तार
शनिवार को देर शाम एकंगरसराय पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नालंदा। शनिवार को देर शाम एकंगरसराय पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि एकंगरसराय चौक स्थित काजल रेडीमेड के प्रो. संतोष अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में पुलिस कर्मियों ने उसकी जांच की जिसमें वो नशे में पुलिसकर्मियों से उलझ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राजकीय अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उस पर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वह युवक हांसेपुर गांव का रहने वाला है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें