पुलिस हिरासत में भाकपा प्रत्याशी अमित पासवान
नालंदा। शनिवार को राजगीर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पा
नालंदा। शनिवार को राजगीर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडलाधिकारी के समक्ष भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अमित कुमार पासवान नामांकन पर्चा दाखिल कर ज्यों हीं वे एसडीओ चेम्बर से बाहर निकले तभी उनकी गिरफ्तारी के लिए पहले से पहुंचीं राजगीर थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताते चलें कि राजगीर मलमास मेला के सकर्स मैदान को लेकर 4 जून को हुए आंदोलन में अमित कुमार पासवान भी शामिल थे। इस दौरान हुए उपद्रव में इन्हें नामजद अभियुक्त बनाते हुए राजगीर थाना में इनके व अन्य के विरुद्ध तीन एफआईआर पुलिस के द्वारा दर्ज किया गया था। इसी काण्ड में शनिवार को इनकी गिरफ्तारी राजगीर थाना पुलिस ने की। इस अवसर पर डीएसपी संजय कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार, थाना अध्यक्ष उदय शंकर सहित अन्य उपस्थित थे।