Move to Jagran APP

कार्यक्रम की सफलता को जिला व पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र : डीएम

नालंदा। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह की सफलता की सफलता के लिए जिल

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:50 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:50 AM (IST)
कार्यक्रम की सफलता को जिला व पुलिस प्रशासन बधाई के पात्र : डीएम

नालंदा। अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षा समारोह की सफलता की सफलता के लिए जिला व पुलिस प्रशासन, राजगीर के नागरिक, विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। उक्त उदगार शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन व दीक्षांत समारोह के समापन के बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रगट किया। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने से जिला प्रशासन व नालंदा विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रात-दिन एक किए हुए थे। राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री तथा कई देशों के राजनयिक ने इस कार्यक्रम की सफलता को सराहा है। जो फर्क की बात है। राजगीर के पंच पर्वत के बीच आज राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शरीक होकर विश्वविद्यालय के प्रथम बैच को सम्मान पूर्वक दो छात्राओं को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। जिसकी गवाह राजगीर की वादियां हैं ही राजगीर के हजारों लोगों के अलावा कई देश के प्रतिनिधि रहे। इस सफलता के लिए इसमें योगदान करने वाले सभी की जितनी सराहना की जाए कम होगी। राजगीर प्रशासन का प्रयास भी सराहना योग्य रहा है। जहां तक कानून व्यवस्था कि बात है सभी ने इसकों लागू कराने के लिए मुस्तैद दिखे। इसमें किसी एक की सराहना करना नाकाफी होगा क्यों कि इस सफलता के लिए सभी ने अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.