चेन छीनने वाला युवक गिरफ्तार
नालंदा। शहर के वरूण तल मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की देर शाम में महिला से जेवरात छीनने वाला चोर को म
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 19 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नालंदा। शहर के वरूण तल मुख्य सड़क मार्ग पर शनिवार की देर शाम में महिला से जेवरात छीनने वाला चोर को महिला ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिलसा शहर के वरुणतल के पास शनिवार की शाम देर शाम को महिला पटना की ओर जाने के लिए वाहन आने का इंतजार कर रही थी कि एक युवक ने महिला के गले से सोने का चेन छीनकर फरार होने लगा। महिला द्वारा शोर सुनकर लोग दौड़े और मौके पर युवक चोर को पकड़कर जमकर पिटाई की बाद में चोर को पुलिस को हवाले कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें