प्रत्याशी पर आचार संहिता का मामला दर्ज
नालन्दा। एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाडा थाना क्षेत्र के खोजपुरा में शुक्रवार को पंचायत चुनाव मे
नालन्दा। एकंगरसराय प्रखंड के तेल्हाडा थाना क्षेत्र के खोजपुरा में शुक्रवार को पंचायत चुनाव में खड़े प्रत्याशी अवधेश गुप्ता एवं जिला पार्षद कुंती देवी द्वारा चुनाव -प्रसार में आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली कि किसी प्रत्याशी द्वारा आचार-संहिता का घोर उल्लंघन किया जा रहा है। जिसे बीडीओ पंकज कुमार इसे गम्भीरता से लेते हुए पुलिस निरीक्षक विनय कुमार तेल्हाडा थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार, बीसीओ अशोक शर्मा के साथ चुनाव कर रहे प्रत्याशी अवधेश गुप्ता आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करते पाए गए। सैकड़ों समर्थकों को खोजपुरा गांव में खाना खिलाते, बैठक करते, 6 बाइक के साथ प्रचार करते पाया गया। जो सरासर आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। वहीं जिला परिषद प्रत्याशी कुंती देवी द्वारा आदेश लेने का कागजात प्रस्तुत किए, परन्तु उस पर प्रत्याशी नहीं पाया गया।
इस सम्बन्ध में बी सीओ अशोक कुमार शर्मा ने आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी कराई है। जबकि बीडीओ ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को उनके पोस्टर, बैनर, सभा, जुलुस आदि से संबन्धित कई आवश्यक जानकारियां दी थी तथा वोटरों को डराने धमकाने, प्रलोभन देने की घटना पर विशेष रूप से पालन करने हिदायद दी थी। कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। साथ ही चुनावी खर्च की सीमा का पालन का भी निर्देश वरीय पदाधिकारो द्वारा दिया गया था। बीडीओ ने वोटरों को बिना किसी भय एवं संकोच के बूथ पर मतदान करने एवं हर हाल में निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया था। झूठी अफवाह तथा गलत सूचना फैलाने वालों को भी सचेत रहने की सलाह दी थी। फिर भी प्रत्याशियों द्वारा बेखौफ उल्लंघन किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में बीसीओ अशोक कुमार शर्मा ने मुखिया प्रत्याशी अवधेश गुप्ता, पत्नी संगीता देवी एवं सोनी देवी तथा जिला पार्षद कुंती देवी के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आदर्श आचार संहिता की प्राथमिकी दर्ज होते ही प्रत्याशियों में हड़कम्प व्याप्त है।