Move to Jagran APP

भाजपा के ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित

नालंदा। भारतीय जनता पार्टी राजगीर ग्रामीण मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक राजाराम पटेल की अध्यक्षता में स

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:03 AM (IST)
भाजपा के ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित
भाजपा के ग्रामीण मंडल की बैठक आयोजित

नालंदा। भारतीय जनता पार्टी राजगीर ग्रामीण मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक राजाराम पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को लोदीपुर ग्राम में संपन्न हुई। इस दौरान लोदीपुर पंचायत अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। इस बैठक में मंडल के प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर भारती ने कहा कि नवमनोनीत भाजपा पंचायत अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी काफी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को सभी बूथ अध्यक्ष के घरों पर भाजपा का झंडा लहराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को ससमय निष्पादन कर उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही समाज के सभी वर्गों को सक्रिय कर मिशन 2019 की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों शोषितों के हित में कल्याणकारी से पार्टी सशक्त हो रही है। इस अवसर पर भाजपा के वरीय नेता शैलेन्द्र कुमार, राजाराम पटेल, ओमप्रकाश नारायण, कौशल कुमार, गणित राम, सीताराम प्रसाद, अशोक यादव, सुशील कुमार, अवधेश प्रसाद, सनोज प्रसाद, यशपाल, महेश प्रसाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.