प्रशिक्षण शिवर में बूथ लेबल को और मजबूत बनाने होंगे
नालंदा। गुरुवार को आयोजित भाजपा जिला की कार्य समिति में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में बूथ ले
नालंदा। गुरुवार को आयोजित भाजपा जिला की कार्य समिति में पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में बूथ लेबल को और मजबूत बनाने पर बल देने की रणनीति तैयार की गई। जिला भाजपा के कार्य समिति की बैठक में प्रक्षेत्रीय प्रभारी सह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने संबोधन किया। इस मौके पर पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी भगत ने कहा कि पार्टी जनसमस्याओं को लेकर पंचायत स्तर से मंडल तथा जिला स्तर पर राणनीति तैयार करने की टिप्स अपने कार्यकर्ताओं को देगी। प्रदेश नेता विश्वनाथ भगत ने कहा एक ओर पूरे दुनिया के मानचित्र पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ऐतिहासिक विकास कार्यों का पैमाना रच रहे हैं। वहीं बिहार की निरंकुश महगठबंधन की सरकार केन्द्र से मिली विकास राशि को भी खर्च नहीं कर पा रही है। भगत ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए शेखपुरा जिले में 21 तथा 22 अक्टूबर को प्रशिक्षण शिविर लगाकर बूथ लेवल के संगठन को धारदार करेगी। पार्टी की कार्य समिति की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीत कुमार प्रभाकर। पार्टी के सहकारिता मंच के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता नवल किशोर पासवान, संजय ¨सह, मंडल अध्यक्ष विभूति कुमार ¨सह, आमोद कुमार, शांति देवी, सीता देवी, भगवान दास गुप्ता आदि लोग शामिल थे।