बिहार के नालंदा में जन्माष्टमी के मौके पर हुआ बार बालाओं का डर्टी डांस
नालंदा जिले में जन्माष्टमी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रात में सबके पूजा करके चले जाने के बाद रात भर बार गर्ल का डर्टी डांस चला।
नालंदा [जेएनएन]। बिहार में जन्माष्टमी के मौके पर जहां चारों ओर भगवान कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं नालंदा जिले में हुए एक कल्चरल प्रोग्राम में बार गर्ल्स का 'डर्टी डांस' चल रहा था और लोग डांस देखकर झूम रहे थे। इस प्रोग्राम का वीडियो वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि जब तक भगवान कृष्ण का जन्म नहीं हुआ था तब तक तो सब ठीक चला लेकिन जैसे ही कृष्ण के जन्म के बाद महिलाएं घर के लिए निकली, वहां अश्लील भोजपुरी गाने बजने लगे और स्टेज पर बार गर्ल्स आ गईं।
कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गुरुवार को नालंदा के यादव होस्टल ने एक प्रोग्राम का आयोजन किया जिसका नाम था सांस्कृतिक उत्सव। बताया जा रहा है कि जब तक कृष्ण भगवान का जन्म नहीं हुआ था तब तक तो माहौल भक्तिमय था।लेकिन जैसे ही कृष्ण के जन्म के बाद महिलाएं और लड़कियां घर गईं, मंच पर अश्लील गाना बजने लगा और दो बार गर्ल्स थिरकने लगी।
बताया जा रहा है कि जैसे-जैसे देर रात होती गई, कार्यक्रम में अश्लीलता बढ़ती गई, लोग बार गर्ल्स पर रुपये लुटा रहे थे। स्टेज पर मौजूद गर्ल्स भोजपुरी गानों पर डांस करती रहीं और लोग नीचे से उन्हें नोट देते रहे। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि होस्टल के बच्चों की मांग पर ऐसा किया गया था।
सभी बार डांसर्स को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। अक्सर बिहार में या फिर पड़ोसी राज्यों में इस तरह के मौके पर डर्टी डांस के आयोजन की खबरें आती हैं। जानकारी के मुताबिक, बार गर्ल्स पश्चिम बंगाल से यहां लाई जाती हैं और ये पांच से 10 हजार रुपए में पूरी रात डांस करती हैं।