बैंक हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी
नालंदा। कतरीसराय में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मच
नालंदा। कतरीसराय में शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल जहां सफलता के परचम लहराया है। वहीं बैंक ग्राहकों के लिए ये हड़ताल सारा दिन सरदर्द बना रहा। बताते चलें कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक विरोधी, बैं¨कग सुधारों कामगार विरोधी, श्रम सुधारो, बैंक के निजीकरण विलय एवं कंसो निर्देशन के विरोध में बाजार स्थित पीएनबी बैंक व मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए। जबकि बैंक ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्र से आए बैंक ग्राहक बैंक में ताला लगा देख कर मन ही मन बैंक कर्मचारियों को कोसते वापस चले जाते थे। वापस होने वाले ग्राहको में महिला व वृद्धों की संख्या अधिक देखा गया है।