बैंकॉक विवि के 130 सदस्यीय टीम ने किया भगवान बुद्ध की पूजा
नालंदा। थाईलैंड की राजधानी बैंकांक से 11 दिवसीय भारत भ्रमण पर पहुंचे बैंकांक बुद्धिस्ट विश्व
नालंदा। थाईलैंड की राजधानी बैंकांक से 11 दिवसीय भारत भ्रमण पर पहुंचे बैंकांक बुद्धिस्ट विश्वविद्यालय के 130 सदस्यीय बौद्ध भिक्षुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राजगीर स्थित वेणुवन विहार में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की।
प्रतिनिधित्व कर रहे राजगीर थाई मंदिर मोनिएस्ट्री के मुख्य पुजारी सह व्यवस्थापक फ्रा अचान विचान ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल पूरे भारत के बौद्ध सर्किट से जुड़े स्थलों के भ्रमण के क्रम में राजगीर पहुंचे हैं। जहां प्रात: बेला में रत्नागिरी पर्वत से सटे गृद्धकुट पर्वत पर स्थित भगवान तथागत बुद्ध के तपस्थली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने गृद्धकुट पर्वत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह भगवान बुद्ध का अतिप्रिय तपस्थली रही है। जहां बुद्ध ज्ञान प्राप्ति से पूर्व और ज्ञान प्राप्ति के बाद गृद्धकुट पर्वत पर तपस्या की थी। उस वक्त बुद्ध अपने शिष्यों के साथ पैदल यात्रा कर सैकड़ों मीटर उपर स्थित गृद्धकुट पर्वत तक पहुँचते थे। जिसकी अनुभूति करते हुए प्रतिनिधिमंडल का दल पैदल यहां तक गए। उन्होंने आगे बताया कि यह दल वेणुवन विहार में भगवान बुद्ध प्रतिमा की पूजा की। उन्होंने बताया कि इस दल के लिए मुख्य आकर्षणों में यह वेणुवन भी है। क्योंकि यह विश्व के बौद्ध दर्शन स्थलों में भगवान बुद्ध का प्रथम आश्रम था। यहां बुद्ध ने कई चतुर्मास किए। जहां पहुंचकर दल ने इसके कोने-कोने का अवलोकन किया।