वार्ड पार्षद संजय कुमार पर जानलेवा हमला
नालंदा। नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के पार्षद संजय कुमार पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया ग
नालंदा। नगर निगम के वार्ड संख्या 28 के पार्षद संजय कुमार पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। इस बाबत पार्षद संजय ने बिहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में संजय ने कहा कि वे शुक्रवार को सुबह 11 बजे अपने घर गौढ़ा गढ़ से अपनी कार से चालक के साथ डीजल लाने के लिए शारदा पेट्रोल पंप जा रहे थे। इसी बीच नईसराय स्टेशन रोड स्थित तालाब के समीप पहुंचने पर पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो लोग ओवरटेक करते हुए उनके वाहन के आगे आ गए। बाइक पर बबलू यादव व श्लोक यादव थे। बबलू यादव अपने हाथ में पिस्तौल लिए था। ओवरटेक करने के बाद बबलू यादव ने गाड़ी रोकने की धमकी देते हुए फाय¨रग करनी चाही लेकिन संयोग से पिस्तौल से गोली नहीं चल पाई। इसके बाद वे अपने वाहन से किसी तरह बचकर थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से लिखित शिकायत की। संजय ने लिखित शिकायत में यह भी कहा है कि इससे पहले भी जान मारने की नीयत से कई बार उनपर हमला हो चुका है। उन्होंने थानाध्यक्ष के साथ-साथ जिलाधिकारी व एसपी को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गई है।