पेंशनर संघ के सचिव का निधन
नालंदा। एकंगरसराय प्रखण्ड के पूर्व ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक एवं एकंगरसराय पेंशनर संघ के सचिव ल
By Edited By: Published: Sat, 02 Jul 2016 03:07 AM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2016 03:07 AM (IST)
नालंदा। एकंगरसराय प्रखण्ड के पूर्व ग्राम पंचायत पर्यवेक्षक एवं एकंगरसराय पेंशनर संघ के सचिव लखन प्रसाद सिन्हा की लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को एकंगरसराय स्थित आवास पर हो गई। उनके निधन पर कई सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। इनके निधन पर विधायक चन्द्रसेन प्रसाद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्व. सिन्हा सेवानिवृत्त के बाद से जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम किए थे। पेंशनर संघ से जुड़े विश्वनाथ प्रसाद, श्री चन्दप्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें