आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ करेंगे 2 अगस्त को विस का घेराव
सरकार के आश्वासन के बावजूद आंगनबाड़ी सेविका के कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घो
नालंदा। सरकार के आश्वासन के बावजूद आंगनबाड़ी सेविका के कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित नहीं करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आगामी दो अगस्त को जिले के तमाम आंगनबाड़ी सेविका विधान सभा का घेराव करेंगे। उक्त बातों की जानकारी रविवार को प्रखंड कार्यालय में संघ की बैठक में सर्व सर्वसम्मति से लिया गया। जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने कहा कि विगत सात अप्रैल 2017 को अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान बिहार सरकार के सचिव से संघ की वार्ता के बाद मांगों को पूरा करने के लिए दो माह का समय दिया गया था। लेकिन समय समाप्ति के उपरांत भी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सकी। तत्पश्चात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुन: 2 अगस्त को वृहत पैमाने पर विस का घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद भी यदि हमलोगों की मांगे पूरा नहीं हुई तो मजबूरन बाध्य होकर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दिन जिले के तमाम आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेगा। बैठक में माधुरी, रूबी, मनोरमा, उषा, गीता, प्रवीला, सुनीता, सीता, रंजू, मंजू, सुमित्रा, रीता, कंचना, रंजना, सरोज, जहांआरा के अलावा कई लोग उपस्थित थे।