24 घंटे का अखंड कीर्तन
नालंदा। प्रखंड का लक्खाचक गांव हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 May 2017 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 22 May 2017 07:23 PM (IST)
नालंदा। प्रखंड का लक्खाचक गांव हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। गांव के महादेव स्थान मंदिर के प्रांगण में सोमवार को 24 घंटे का अखंड कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजक प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार हैं। ग्रामीण विपिन कुमार, विश्वजीत कुमार, श्रवण कुमार, श्रवण साहू, मुन्ना ठाकुर, दु:खीराम, सनी कुमार ने बताया कि गांव के लोग फलाहार रहकर हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष किया। इस अखंड कीर्तन से पूरा गांव ही नहीं आस-पास के गांवों भी भक्तिमय वातावरण में परिर्वतित हो गया है। आचार्य सुरेश पांडे ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन होने से सुख और शांति मिलती है। इस तरह का आयोजन अन्य गांवों में भी होना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें