एकंगर में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव संपन्न
नालंदा। एकंगरसराय प्रखंड प्रमुख पद पर निवर्तमान प्रमुख मनोरमा देवी ने पुन: कब्जा जमा लिया। वे निवि
नालंदा। एकंगरसराय प्रखंड प्रमुख पद पर निवर्तमान प्रमुख मनोरमा देवी ने पुन: कब्जा जमा लिया। वे निर्विरोध रूप से प्रमुख चुनी गयी। जबकि नरेंद्र कुमार ने सर्वाधिक 13 मत लाकर उप प्रमुख के पद पर अपना कब्जा जमाया। स्थानीय लाल ¨सह त्यागी टाउन हाल में बुधवार को अपराह्न दो बजे हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी अजीत कुमार ¨सह ने सबसे पहले पंचायत समिति के निर्वाचित सभी 24 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ की गई। निर्धारित समय तक एकंगरसराय के निवर्तमान प्रमुख एवं एकंगरसराय भाग संख्या 2 से पंचायत समिति सदस्या मनोरमा देवी ने नामांकन दाखिल किया। किसी अन्य के द्वारा प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण अनुमंडलाधिकारी ने मनोरमा देवी को निर्विरोध प्रमुख चुने जाने की घोषणा की। वहीं उप प्रमुख पद के लिए जब निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई तो इस पद के लिए तीन लोगों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने वालों में नरेंद्र कुमार, किरण देवी एवं उदय प्रसाद शामिल थे। उप प्रमुख पद के लिए मतदान के उपरान्त मतगणना में नरेंद्र कुमार को सर्वाधिक 13 मत, किरण देवी को 7 मत और उदय प्रसाद को 4 मत प्राप्त हुए। इस तरह नरेंद्र कुमार उप प्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुए। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रमुख व उपप्रमुख को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान करने के उपरान्त पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। विदित है कि निर्विरोध रूप से चुने गए मनोरमा देवी प्रखंड जदयू अध्यक्ष है। इनके निर्वाचन पर इस्लामपुर के जदयू विधायक चन्द्रसेन प्रसाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आधी आबादी के लोग हर जगह परचम फहरा रही है।