घर का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाया आठ लाख की सम्पत्ति
नालंदा। पावापुरी थाना क्षेत्र के एनएच 31 से सटे एक मकान में गुरुवार की रात चोरों ने नगद सहित
नालंदा। पावापुरी थाना क्षेत्र के एनएच 31 से सटे एक मकान में गुरुवार की रात चोरों ने नगद सहित करीब सात लाख के गहने व संपत्ति की चोरी कर ली। इस सम्बन्ध में स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलाचक निवासी हरिनारायण प्रसाद अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे। रातमें चोरों ने छत पर चढ़कर ऊपर का दो ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर गया। इसके बाद चोरों ने अलमीरा एवं तीन ट्रंक का ताला तोड़कर उसमें रखे नगद 25 हजार व करीब सात लाख के गहने व कीमती सामान उड़ा लिया। इस बात की खबर उन्हें सुबह मिली जब घर का एक सदस्य छत पर साफ-सफाई करने गया। इस संबंध में हरिनारायण ने बताया कि कमरे का ताला टूटा देखकर सभी हैरान रह गए। जब कमरा खोला तो देखा की आलमीरा एवं ट्रंक का भी ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है। घटना की खबर सुनकर पावापुरी सहायक थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इधर पीड़ित परिवार ने बताया कि चोर मकान के पीछे से दीवार के सहारे छत पर चढ़े हैं। चोरों ने पीलर के दो रॉड को पहले तोड़ा और उसी छड़ से रुम का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।